फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: एक घंटे तक कुत्ते को नोचता रहा तेंदुआ, सीसीटीवी आया सामने...सोशल मीडिया में वायरल हो रहा फुटेज

Wed, 29 May 2024 01:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार तेंदुआ कुत्ते का शिकार करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार तेंदुआ कुत्ते का शिकार करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। घटना दो दिन पुरानी है।

विज्ञापन


तल्लीताल माउंट रोज कंपाउंड में तेंदुआ एक कुत्ते को नोंचता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में रात डेढ़ बजे एक तेंदुआ सीढ़ियों पर चहलकदमी करता नजर आया। कुछ देर बाद तेंदुए ने कुत्ते को दबोच लिया। करीब एक घंटे तक तेंदुआ शिकार की दावत उड़ाता रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। वह क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। बताया कि कुत्तों की तलाश में तेंदुए शहर के आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें