फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुग्ध संघ के 43 कर्मचारियों की पदोन्नति को मंजूरी

Mon, 08 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित 14 वर्ष पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के 43 पात्र कर्मचारियों के पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री बहुगुणा के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। अध्यक्ष बोरा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिला डेयरी सचिवों का मानदेय बढ़ाने, मैदानी क्षेत्र में भी सचिवों को पर्वतीय क्षेत्र की तरह लाभ देने का प्रस्ताव, महंगाई भत्ते के पुरानी व्यवस्था बहाली समेत अन्य मांगें भी मंत्री के समक्ष रखी गईं। प्रतिनिधिमंडल में वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, सुभाष बाबू, धमेंद्र सिंह राणा, खलील अहमद, शांति कोरंगा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें