फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पटवाडांगर कलौन मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पटवाडांगर-कलौन दांगड़ (चोपड़ा) मार्ग पर जल्द ही वाहन दौड़ने लगेंगे। शासन से सात करोड़ 35 लाख मिलने के बाद लोनिवि ने कटिंग और समतलीकरण का कार्य पूरा कर दिया है। कलमठों कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होने के बाद सड़क में जल्द सोलिंग कार्य कर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पटवाडांगर-कलौन दांगड़ के बीच वर्षों पहले कच्चे मार्ग का निर्माण हुआ। आवाजाही नहीं होने से सड़क जर्जर हो गई थी जिस कारण मार्ग से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया था। मार्ग को पक्का बनाने के लिए लोनिवि ने 5.8 किमी लंबे मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसके लिए 7 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। विभाग ने कटिंग, समतलीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। अब तेजी से कलमठों का कार्य किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। सड़क बनने के बाद बल्दियाखान से ज्योलीकोट तक के लिए यह सड़क बाइपास के रूप में काम करेगी। बरसात के दौरान कई बार बल्दियाखान और ज्योलीकोट के बीच सड़क बंद होने पर इस सड़क से आवाजाही की जा सकेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि कार्य तेजी से किया जा रहा है। मार्च तक सड़क के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। कलमठ का कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद सोलिंग और डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें