फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ते ही सड़क पर लगने लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होली की छुट्टियों के चलते नैनीताल में सैलानियों की भीड़ रही। वाहनों का दबाव बढ़ने से पूर्वाह्न 11 बजे से नगर की प्रमख सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक रेंगता रहा। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बीते शनिवार से ही होली नैनीताल में मनाने के लिए पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बुधवार को पर्यटकों के बढ़ने से चिड़ियाघर, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, केव गार्डन गुलजार रहे, लेकिन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ी। माल रोड समेत इंडिया होटल से लगे जू मार्ग, मस्जिद तिराहा, मोहन-को चौराहा, अंडा मार्केट के पास सड़क पर दिनभर जाम लगता रहा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। टीएसआई उमानाथ मिश्रा ने बताया कि सैलानियों के वाहन की संख्या बढ़ने से जगह-जगह पर आंशिक जाम की स्थिति बन रही थी, लेकिन यातायात पुलिस ने अधिक देर तक जाम नहीं लगने दिया।
तीन सौ वाहनों ने किया प्रवेश
नगर में मंगलवार के बाद से बुधवार शाम तक करीब तीन सौ छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया। नगर के मल्लीताल स्थित डीएसए पार्किंग, मेट्रोपॉल आदि पार्किंग की स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें