फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस जानवर ने रोका रेखा आर्या का रास्ता: चालक ने लगाया ब्रेक, आपस में टकराई गाड़ियां, बाल-बाल बची मंत्री

Fri, 24 Nov 2023 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी से सोमेश्वर की ओर जा रही थी, इस दौरान उनके फ्लीट के आगे लावारिस पशु आ गया। अचानक फ्लीट रुकने से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में नगर निगम का चालक चोटिल हो गया। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से सोमेश्वर जा रहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फ्लीट के आगे लावारिस पशु आ गया। अचानक फ्लीट रुकने से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में नगर निगम का चालक चोटिल हो गया। तेज ब्रेक लगने पर मंत्री को भी झटका लगा। हालांकि बड़ा हादसा होने से बचा। इसके बाद फ्लीट की दो गाड़ियां वापस भेज दी गईं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हल्द्वानी से सुबह करीब 9 बजे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का काफिला सोमेश्वर के लिए रवाना हुआ था। काफिले में सबसे आगे डायल 112 की गाड़ी चल रही थीं। उसके पीछे नगर निगम की गाड़ी, फिर कैबिनेट मंत्री का लगेज वाहन था। खैरना से गरमपानी के बीच डायल 112 के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया। चालक ने ब्रेक लगाए तो ठीक पीछे चल रही नगर निगम की गाड़ी 112 से टकरा गई। साथ ही काफिले में चल रहीं पांचों गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। 

यह भी पढ़ें-  गजब: अफसरों में हुई तीखी झड़प, कहा- मुझे बेइज्जत करने बुलाया है क्या, तुम करो निरीक्षण, मैं जा रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, निगम व लगेज वाहनों में थोड़ा ज्यादा नुकसान हुआ जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। वहीं बाकी काफिले के साथ कैबिनेट मंत्री को रवाना किया गया। दो दिन पहले भी काशीपुर से नैनीताल आते समय कैबिनेट मंत्री के काफिले की एक गाड़ी पलट  गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें