फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: काठगोदाम से देहरादून चल सकती है वंदेभारत ट्रेन, गढ़वाल के यात्रियों को मिल सकेगा तीसरी विकल्प

Fri, 12 Jan 2024 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है। 
विज्ञापन
वंदेभारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन चल सकती है। रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है। इसके संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।

विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पर अभी तक कुमाऊं से कोई भी वंदेभारत ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं। पहले माना जा रहा था कि यह ट्रेन दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है। पर रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित होने को लेकर है।
 

ये पढ़ें- Uttarakhand: CRPF जवान से 49 हजार रुपये की ठगी, विदेशी महिला से सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; ऐसे दिया झांसा

 

इसके चलने से यात्रियों और सैलानियाें दोनों के पासकुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों को जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल सकेगा। अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है। दिन के समय कोई भी ट्रेन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें