आज सोमवार को हल्द्वानी के अधिकांश स्कूल खुल गए। क्वींस पब्लिक स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चे उ?
हल्द्वानी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को सभी निजी स्कूल खुल गए हैं। विद्यालयों में रौनक लौट आई है। अवकाश के बाद बच्चों के साथ अभिभावकों की भी दिनचर्या बदल गई है। हालांकि कुछ स्कूल एक जुलाई को खुल गए थे, जबकि सरकारी विद्यालय छह जुलाई से खुलेंगे।
जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित करीब 110 स्कूल हैं। इन सभी में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूल पहुंचे बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के साथ-साथ मन लगाकर पढ़ाई भी की। साथ ही एक दूसरे के साथ अपना लंच भी शेयर किया। स्कूल आने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। कई विद्यार्थी छुट्टी होने के बाद भी अपने साथियों के साथ गुफ्तगू करते नजर आए।
सिंथिया स्कूल में सुबह बच्चों के प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज किया गया। अन्य स्कूलों में भी इस प्रकार की व्यवस्था देखने को मिली। सिंथिया के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूरा होने के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है। लंबे समय बाद स्कूल आने से बच्चे उत्साहित नजर आए। इधर सीबीएसई की जिला कॉर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि सोमवार से सीबीएसई के सभी स्कूल खुल गए हैं। गर्मियों की छुट्टी के बाद विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है।
कोट
गर्मियों की छुट्टियों में भी पढ़ाई जारी रखी। स्कूल आकर दोस्तों से मुलाकात की। बहुत दिनों बाद स्कूल आकर अच्छा लगा। मैं 12वीं कर छात्र हूं, इसलिए पढ़ाई पर अब पूरा जोर रहेगा।
-आशीष यादव, छात्र।
कोट
स्कूल में पूरा पढ़ाई का माहौल रहता है। घर पर रहकर भी पढ़ाई की, लेकिन स्कूल में जो पढ़ाई होती है वह घर पर रहकर नहीं हो पाती है। लंबे समय बाद कक्षा में बैठकर पढ़ाई करके अच्छा लगा।
हार्दिक परगाई, छात्र।
कोट
गर्मियों की छुट्टियों को एंजॉय करने के साथ ही पढ़ाई पर भी पूरा फोकस किया। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा। हमने एक दूसरे के साथ लंच भी शेयर किया।
काव्या पंत, छात्रा।
कोट
छुट्टियों में मैने काफी इंजॉय किया। स्कूल की किताबें पढ़ने के साथ ही अन्य किताबें भी पढ़ीं। लंबे समय बाद स्कूल आकर बहुत अच्छा लगा।
-भूमिका जोशी, छात्रा।