उत्तराखंड के कई जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की गई है। आज देहरादून में बुंदाबांदी हुई है तो वहीं तड़के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई है। चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 31 जनवरी की शाम या रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए।