फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: जब गजराज सिंह बिष्ट के लिए अड़ गए एक सांसद, दे दी चेतावनी; कहा- टिकट नहीं दिया तो...?

Mon, 30 Dec 2024 10:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम से मेयर का प्रत्याशी बनाया है।  हल्द्वानी-काठगोदाम की सीट ओबीसी से सामान्य होने पर गजराज ने इसे अपनी हार के रूप में देखा। लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उधर इस बार उनको एक सांसद का साथ मिला।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

निकाय चुनाव में गजराज सिंह बिष्ट आर-पार के मूड में थे। हल्द्वानी-काठगोदाम की सीट ओबीसी से सामान्य होने पर गजराज ने इसे अपनी हार के रूप में देखा। लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उधर इस बार उनको एक सांसद का साथ मिला। सूत्र बताते हैं कि सांसद ने गजराज को टिकट न देने में इस्तीफा देने तक की धमकी दे डाली थी।

हल्द्वानी में गजराज को एंटी लॉबी का माना जाता है। कालाढूंगी विधानसभा चुनाव में जब वह टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव में उतरे तो उन्हें त्रिवेंद्र रावत ने मना कर किसी तरह बैठाया था। उस समय उन्हें सत्ता आने पर सम्मान देने की बात कही गई थी।

उधर जैसे हल्द्वानी नगर निगम की सीट ओबीसी हुई तो दूसरा गुट नवीन वर्मा को आगे कर ले आया। हालांकि सीट सामान्य होने पर भी गजराज ने आस नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी। साथ ही उनके लिए गढ़वाल और कुमाऊं की एक लॉबी एकत्र हुई। बताया जा रहा है कि एक सांसद ने उन्हें टिकट न देने पर भाजपा से इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: भाजपा के मंथन से निकले गजराज...जोगेंद्र रौतेला खा गए मात, महापौर पद पर इन दावेदारों को पीछे किया

उधर जोगेंद्र, कौस्तुब, प्रमोद टोलिया और रेनू अधिकारी के बीच भी मामला फंस गया। कुमाऊं से एक सांसद ने एक महिला नेत्री को टिकट दिलाने के लिए जोर लगाया, लेकिन उनकी नहीं चली। उधर बड़े असमंजस के बाद पार्टी ने गजराज को टिकट दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें