हल्द्वानी। एसटीएच में शनिवार को खराब हुई एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कर लिया गया है। शनिवार को मशीन के बंद होने से 100 से अधिक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने छुट्टी के बाद सोमवार को उमड़ने वाली मरीज की भीड़ को देखते हुए तुरंत इंजीनियरों को बुलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार को मशीन में आई खामी को दुरुस्त कर लिया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मशीन को ठीक करा लिया गया है। संवाद