नैनीझील में दो दिवसीय पांचवें राज्य ओलंपिक का रविवार को शुभारंभ हुआ। ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, प्रवीण शर्मा, भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के निदेशक डॉ. सुमन कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दिन यहां कयाकिंग, कैनोइंग, रोईंग और याचिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर सहित कुल नौ जिलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के-1 वर्ग में टिहरी के प्रभात कुमार प्रथम, नैनीताल के जितेंद्र सिंह द्वितीय, हरिद्वार के विशाल गोस्वामी तृतीय रहे। के-2 वर्ग में टिहरी के प्रभात और रोपित प्रथम, नैनीताल के हनुमंत सुनील, राम भरोसे डांगी द्वितीय और हरिद्वार के अनु कुमार और आर्य कुमार तृतीय रहा। सी-1 वर्ग में टिहरी के जॉनसन प्रथम, नैनीताल के सुदर्शन बिश्नोई द्वितीय, पौड़ी गढ़वाल के अंकुर चौधरी तृतीय रहे। सी-2 वर्ग में टिहरी के सागर नागर व आनंद प्रथम, नेपाल के गुरबख्श व परिमांडू द्वितीय रहे।
महिला वर्ग के-1 में टिहरी की सोनिया देवी प्रथम, नैनीताल की स्वामी द्वितीय, ऊधमसिंह नगर की फातिमा तृतीय, के-2 वर्ग में टिहरी की सोनिया और असले एमके प्रथम, रोजी और स्वाति साहू द्वितीय रहीं। सी-1 वर्ग में टिहरी की मीरा दास प्रथम, नैनीताल की रामकन्या द्वितीय, हरिद्वार की विचित्र गुप्ता तृतीय रहीं। सी-2 वर्ग में टिहरी से मीरा दास व योगिता प्रथम, नैनीताल की रामकन्या डांगी व प्रीति प्रभाकर द्वितीय रहीं।
महिला पेयर वर्ग में कर्णप्रयाग की ज्योति व ज्योति ठाकुर प्रथम, टिहरी की अस्मिता व अंजलि द्वितीय, चमोली से रोहिणी व अनुपम तृतीय रहीं। पुरुष डबल्स वर्ग में देहरादून के गगनदीप व राहुल प्रथम, हरिद्वार के विश्व विजय व सूरज द्वितीय, पौड़ी गढ़वाल के राहुल व सोनू तृतीय रहे। वहां भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन ने निदेशक डॉ. सुमन कुलश्रेष्ठ, पूर्व भारतीय कोच जगबीर सिंह, फ्लिप मैथ्यू, आशीष श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी आशुतोष बिष्ट, राजीव कुमार, मनीष कुमार, हेमंत पपोला, प्रवीण शर्मा, मनोज जोशी, मोहित शाह, हरीश राणा, सिद्धार्थ टंडन आदि थे।