गर्मी से पहले ही शुरू हो गई कटौती, रोस्टर जारी
हल्द्वानी में गर्मी आने से पहले ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। इस दौरान बिजली की आंख-मिचौली से हजारों लोग दिन भर परेशान रहे। वहीं बार-बार बिजली जाने की समस्या से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को देवलचौड़ पंचायतघर, कमलुआगांजा और कठघरिया में कई बार दिनभर बिजली जाती रही। ईई डीडी पांगती ने बताया कि राजस्व वसूली का कार्य किया जा रहा है। जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटे जाने के दौरान छोटे-छोटे शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से विभिन्न इलाकों में रोस्टर माध्यम से आपूर्ति को रोका जाएगा।