फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaon Weather: कुमाऊं में जल्द खत्म हो सकता है बारिश और बर्फबारी का इंतजार, मौसम विभाग ने बताया समय

Tue, 30 Jan 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड पड़ रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ से ज्यादा मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है। कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम अलाव जला रहे है। वहीं, पश्चमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम में हुए बदलाव के बाद अब फरवरी शुरुआत में मैदानों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं, सोमवार को शहर में मौसम सुबह से ही गुनगुना रहा। पहाड़ों में भी धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से इस बार शुष्क मौसम बना रहा लेकिन अगले कुछ दिनों में परिवर्तन के आसार हैं। केंद्र के अनुसार, सोमवार को मौसम में गर्माहट आने के बाद न्यूनतम तापमान -3 डिग्री घटकर 2.5 रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 21.4 रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी इलाकाें में सुबह के समय कोहरा छाने और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: मवेशियों को सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर लाया तेंदुआ, ऐसा नजारा देख सभी हैरान; जानें फिर क्या हुआ

कोल्ड डे ने बनाया रिकॉर्ड, पहाड़ से ज्यादा मैदान में ठंड
इस साल दिसंबर-जनवरी में कोल्ड डे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यही वजह रही कि लोगों को पहाड़ से ज्यादा मैदानों में ठंड ने सताया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आमतौर पर इन दोनों महीनों में बारिश-बर्फबारी होने से शीत दिवस की संभावना कम होती है। लेकिन इस बार बारिश न होने से चार-पांच दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें