फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नगर निगम ने मलिक के बगीचे में 60 करोड़ की जमीन पर कब्जा लिया

Tue, 30 Jan 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने मलिक के बगीचे में दूसरे दिन भी अतिक्रमण तोड़ा। इस दौरान करीब 60 करोड़ की जमीन पर कब्जा लिया। इस बीच नगर आयुक्त और अतिक्रमणकारी के बीच जमकर बहस भी हुई। नगर आयुक्त ने फ्री होल्ड के कागज मांगे तो वह खिसक गया। नगर निगम ने वहां तारबाड़ करा दी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में नजूल भूमि पर जमकर कब्जा हो रहा है। मलिक के बगीचे में पक्का अतिक्रमण तोड़ने के बाद दोबारा वहां अतिक्रमण हो गया था। रविवार को नगर निगम ने अतिक्रमण तोड़ दिया। सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह टीम के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे। टीम ने यहां तोड़ा गया अतिक्रमण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान अतिक्रमणकारी यहां पहुंच गया। उसने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट में वाद चल रहा है। इसी बात को लेकर नगर आयुक्त और अतिक्रमणकारी के बीच तीखी बहस हो गई। बात थाने में बंद कराने तक पहुंच गई। नगर आयुक्त ने कोर्ट के वाद और फ्री होल्ड के कागज दिखाने को कहा। इसके बाद अतिक्रमणकारी वहां से खिसक गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण खाली कराकर यहां ताड़बाड़ करानी शुरू कर दी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि निगम ने करीब 60 करोड़ की जमीन पर कब्जा ले लिया है।
विज्ञापन

हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं। उसके बाद विरोध में कोई नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें