फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: डायरी से खुला मौत का राज, रोहित ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, सच्चाई जानकर सभी हैरान

Wed, 03 Jan 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में रोहित गुप्ता ने 31 दिसंबर की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी, पुलिस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित के सिर पर कर्ज का भारी बोझ था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
 
विज्ञापन
डायरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फांसी लगाकर जान देने वाले रोहित की डायरी ने उसकी मौत का राज खोला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित के सिर पर कर्ज का भारी बोझ था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

 
बता दें कि, बनभूलपुरा स्थित गर्वनमेंट इंटर कॉलेज के पास रहने वाला रोहित गुप्ता (19 ) पुत्र राकेश गुप्ता ने 31 दिसंबर की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोहित पॉलीथिन सप्लाई का काम करता था। मौत के बाद रोहित के भाई रिंकू ने आरोप लगाया था कि एक सूदखोर उस पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। 

ये पढ़ें- वाहन चालकों की हड़ताल का दिखा असर: 14 बसों में दिल्ली और पहाड़ के यात्रियों को किया रवाना, जानें और क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जांच की तो एक डायरी हाथ लगी। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि रोहित ने कई कमेटियां उठा रखी थी। उस पर करीब 4.5 लाख रुपये का कर्ज हो चुका था। वह कमेटी जमा नहीं कर पा रहा था और इसी वजह से उसने जान दे दी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें