हल्द्वानी के रोमांच मेहता एक बार फिर टीवी सीरियल में दिखाई देंगे। पांच फरवरी से स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रहे बाघिन कार्यक्रम में मुख्य किरदार निभाने वाले रोमांच मेहता अब तक 20 से ज्यादा सीरियल में काम कर चुके हैं।
हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड विष्णुपुरी निवासी रोमांच मेहता एक बार फिर टीवी सीरियल में दिखाई देंगे। पांच फरवरी से स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रहे बाघिन कार्यक्रम में मुख्य किरदार निभाने वाले रोमांच मेहता अब तक 20 से ज्यादा सीरियल में काम कर चुके हैं। इसमें देवों के देव महादेव, कुल्फी कुमार बाजेवाला और सिया के राम जैसे टीवी शो में लोकप्रिय रहे हैं।