फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चीन की चौखट तक जल्द पहुंचेगी भारत की सड़क, सीमांत के साथ सेना के लिए भी सुगम हो सकेगी आवाजाही

Wed, 04 Sep 2024 01:48 PM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडे, संवाद

सार

चीन सीमा से लगे वाइब्रेंट विलेज तक पहुंच जल्द आसान हो जाएगी, क्योंकि धारचूला और मुनस्यारी ब्लॉक में स्थित अलग-अलग गांवों में पीएमजीएसवाई पांच सड़कें बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा से लगे वाइब्रेंट विलेज तक पहुंच जल्द आसान हो जाएगी, क्योंकि धारचूला और मुनस्यारी ब्लॉक में स्थित अलग-अलग गांवों में पीएमजीएसवाई पांच सड़कें बनाने जा रहा है। 43.96 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के निर्माण में एक अरब 19 करोड़ 44 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

पिछले साल आम बजट में केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की थी। केंद्र की पहल के बाद पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में 17, कनालीछीना में दो और मुनस्यारी में आठ गांवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित किया गया था। पिथौरागढ़ और धारचूला में कई ग्रामीण केवल छह माह रहते हैं और छह माह पलायन कर निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं। सीमांत गांवों में फिर से चहल-पहल लाने के उद्देश्य से वाइब्रेंट गांवों को सड़कों से जोड़ने की तैयारी है। पांच सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई ने टेंडर कर दिए हैं।

ये है सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना

विज्ञापन

केंद्र सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। यहां सड़कों का निर्माण होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। जरूरतों के हिसाब से सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट लगेंगे। संचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि, हॉर्टिकल्चर, औषधीय पौधे को प्रोत्साहन देने के लिए को-ऑपरेटिव सोसायटी विकसित की जाएंगी ताकि लोगों की आजीविका के साधन बढ़ सकें।

वाइब्रेंट विलेज के तहत चयनित गांवों में स्वीकृत सड़कें

स्वीकृत कार्य का नाम             (किमी में)        लागत (लाख रूपये में)

नाबी-रोंगकोंग मोटर मार्ग             1.025             249.68

ढाकर-तिदांग मारछा-सीपू             10.01             2637.84

ढाकर-गो-खिमलिंग रोड              23.20               6425.03

मनस्यारी-मिलम से गनघर पांछू      6.40                1719.99

मुनस्यारी-मिलम से टोला रोड       3.325                911.79


पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और मनस्यारी ब्लॉक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत पांच सड़कें स्वीकृत हुई थी जिनके टेंडर पीएमजीएसवाई ने कर दिए हैं। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक रावत आयुक्त कुमाऊं मंडल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें