1- छोटी हल्द्वानी निवासी केशव दत्त बुधलाकोटी की गोशाला में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। घर वाले एवं आसपास के लोग गहरी नींद में थे। आधी रात करीब दो बजे सरकारी वाहन में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष भगवान महर की नजर जब आग पर पड़ी तो उन्होंने तुंरत वहां जाकर देखा तो गोशाला से लपटें उठ रही थीं।