फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: फौजी के लिए काल बनकर आया मंगलवार, गधेरे में डूबा...लापता, यहां मधुमक्खियों का हमला; पढ़ें खबरें

Wed, 10 Jul 2024 09:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: भीमताल के बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में देर शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हल्द्वानी में मधुमक्खियों ने 60 लोगों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कई लोग सड़क पर लेट गए, कुछ ओट में जाकर छिप गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान करीब 60 लोग मधुमक्खियों के हमले के शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

Haldwani: मधुमक्खियों का हमला, 60 लोगों को काटा...सड़क पर मची खलबली, इलाज के लिए तीन लोग बेस में कराए गए भर्ती

2- भीमताल के बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया। फौजी युवक को डूबते साथी दोस्त उसे बचाने के लिए गधेरे में कूदे लेकिन पानी के बहाव में युवक का पता नहीं चल पाया। 
नहाते समय डूबा फौजी: बहाव तेज होने से नहीं संभल पाया हिमांशु, अंधेरा होने के चलते SDRF, पुलिस को नहीं मिली सफल
 

3- उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण इज्जतनगर मंडल के बाजपुर स्टेशन यार्ड में जलभराव के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। नौ जुलाई को बरेली सिटी से चलने वाली 05327 बरेली सिटी-लालकुआं अनारक्षित विशेष ट्रेन निरस्त रही।
Haldwani: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, इन तारीखों पर निरस्त रहेंगी ट्रेनें; जानिए पूरी डिटेल्स
 

4- धारचूला में चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख और सोबला सड़क आठवें दिन भी नहीं खुल पाई। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किमी पैदल दूरी तय कर तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
Pithoragarh: चीन सीमा की सड़क आठवें दिन भी बंद, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग; यात्री परेशान
 
विज्ञापन

5- धारचूला विकासखंड के मेतली गांव निवासी एक व्यक्ति के बीमार होने पर सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उसे डोली के सहारे 12 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया गया।
डोली के सहारे जिंदगी: मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण, फिर 108 से भेजा अस्पताल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें