फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaon News: भाई के लिए काल बना भाई...आग ने मचाया तांडव, आदमखोर का आतंक भी दिखा; पढ़िए कुमाऊं की खबरें

Fri, 31 May 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला। किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

Ramnagar: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; शोर मचाने पर भागा खूंखार
 

2- किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
Rudrapur News: एक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू; पांच घंटे लगे
 

3- काशीपुर में पांच हजार रुपयों को लेकर जुड़वा भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट में उतर आए। इस दौरान एक भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
उत्तराखंड में रिश्ते हुए तार-तार: मां से पांच हजार रुपये मांगने को लेकर भाइयों में मारपीट, एक की मौत
 

4- अमेरिका से जमानत पर छूटकर आए हल्द्वानी के इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया बनमीत नरूला के पीछे कई दिनों से ईडी लगी थी। भारत आने के बाद वह कहां गायब हो गया। इसका पता लगाने के लिए ईडी लंबे समय से हल्द्वानी में डेरा डाले हुए थी। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व घर पहुंचते ही ईडी बनमीत को जांच के लिए अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
Uttarakhand: हल्द्वानी का इंटरनेशनल ड्रग डीलर पकड़ा गया, अमेरिका में किया था करोड़ों का कारोबार; जानें मामला
 
विज्ञापन

5- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा को उस वक्त फजीहत का सामना करना पड़ा, जब वह खिलाड़ियों के लिए बने वेटिंग रूम में पहुंचे। यहां वेटिंग रूम में घुप अंधेरा था। पता चला कि यहां लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा समेत खेल विभाग के सभी आलाधिकारियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाई, तब जाकर निरीक्षण हो सका।
Haldwani: मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में सचिव ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें