फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का वैलेंटाइन वीक पर असर, संकट में पर्यटन; 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसल

Sat, 10 Feb 2024 02:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा में बीते बृहस्पतिवार की शाम से रात के अंधेरे तक पथराव, आगजनी और गोलीबारी ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। शुक्रवार की सुबह उजाले में इलाके का खौफनाक मंजर सामने आया। वहीं, हल्द्वानी हिंसा का असर नैनीताल के पर्यटन पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
Haldwani - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में हुई हिंसा और कर्फ्यू का असर नैनीताल के पर्यटन पर पड़ा है। होटल और रिजॉर्ट में सप्ताहांत और वैलेंटाइन वीक के लिए जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग कराई थी वे उसे कैंसिल करने लगे हैं। होटल संचालकों के अनुसार करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसल हो गई है। उत्तराखंड से बाहर के सैलानी होटल कारोबारियों से हिंसा और कर्फ्यू का अपटेड भी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर और यहां के पिकनिक स्पाटों में सैलानियों की आवाजाही कम रही। ऐसे में इस सप्ताहांत (शनिवार व रविवार) के साथ-साथ वैलेंटाइन वीक का पर्यटक सीजन प्रभावित होने के आसार हैं। नगर के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब नहीं लगता कि सप्ताहांत और वैलेंटाइन के मौके पर सैलानी नैनीताल पहुंचेंगे।

हल्द्वानी में हुई हिंसा की खबर सुर्खियों में रही है। जिसका असर यह हुआ कि वीकेंड पर नैनीताल आने वाले सैलानी इस बार नहीं आए। बृहस्पतिवार को चुंगी से दो से ढाई सौ गाड़ियां पास हुई थी जबकि शुक्रवार को यह संख्या बमुश्किल सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। -राजेश वर्मा, माल रोड स्थित चुंगी के संचालक नैनीताल। 
विज्ञापन

 

हल्द्वानी की हिंसा ने वीकेंड और वैलेंटाइन वीक का पर्यटन कारोबार ठप कर दिया है। चौबीस घंटे में नैनीताल के होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। नहीं लगता कि ऐसे में सैलानी नैनीताल आना पसंद करेंगे। -दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।
 

उत्तराखंड से बाहर के सैलानियों ने बृहस्पतिवार की रात हल्द्वानी में कर्फ्यू लगने की खबर मिलने के बाद से ही होटलों में एडवांस बुकिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी हैं। इस सप्ताहांत नैनीताल में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा, ऐसी उम्मीद कम है। -राजकुमार गुप्ता होटल कारोबारी नैनीताल।
 
विज्ञापन

कुछ दिनों से पर्यटन कारोबार मंदा चल रहा था लेकिन बीते एक दो दिन से सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। हिंसा और कर्फ्यू की खबर मिलने के बाद जो सैलानी नैनीताल पहुंचे भी थे वे शुक्रवार की सुबह से ही लौटने लगे हैं। कई सैलानियों ने होटलों में एडवांस बुकिंग भी कैंसिल करा दी है। - त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन पंगोट नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें