फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन बाद खुला गौला पुल: एनएचएआई ने मरम्मत कार्य कराकर एप्रोच रोड खोली, तीन दिन 24 घंटे तैनात रहेगी JCB मशीन

Mon, 07 Oct 2024 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गौला में आई बाढ़ के कारण 14 सितंबर को बही पुल की एप्रोच रोड पर कामचलाऊ मरम्मत कार्य कर 22 दिन बाद रविवार शाम पांच बजे यातायात के लिए खोल दी गई।
विज्ञापन
एप्रोच रोड चालू होने के बाद पुल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गौला में आई बाढ़ के कारण 14 सितंबर को बही पुल की एप्रोच रोड पर कामचलाऊ मरम्मत कार्य कर 22 दिन बाद रविवार शाम पांच बजे यातायात के लिए खोल दी गई। पुल चालू होने से 50 हजार की आबादी को बड़ी राहत मिली है। साथ ही शहरवासियों को भी जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

एप्रोच रोड बहने से गौला पुल बंद होने पर वन विभाग ने नदी से होते हुए अस्थायी सड़क बना दी थी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर रात में आवाजाही पर पाबंदी थी। वहीं सिंगल लेन रोड होने के कारण दिन में इस पर जाम लग रहा था। इसी कारण एप्रोच रोड दुरुस्त कर पुल चालू करने के लिए एनएचएआई पर दबाव बना हुआ था। दिन-रात लगातार मरम्मत कार्य कर एनएचएआई ने एप्रोच रोड को दुरुस्त कर दिया है। इसके बाद रविवार दोपहर एनएचएआई के इंजीनियरों ने इसका निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रैफिक शुरू करने के लिए रजामंदी दे दी। एसडीएम परितोष वर्मा ने शाम पांच बजे मौके पर सभी वाहनों के लिए आवागमन शुरू कराया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: रामनगर में बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत; फरार चालक की तलाश में पुलिस

दिक्कत दूर करने के भी किए इंतजाम
एप्रोच रोड के पास ही एक जेसीबी मशीन खड़ा किया गया है। वाहनों के दबाव से यदि सड़क कहीं दबती है तो आरबीएम डालकर सही किया जाएगा। इस कार्य के लिए एनएचएआई की टीम भी वहां रहेगी। तीन दिन तक 24 घंटे पूरी तरह निगाह रखी जाएगी।

विज्ञापन

अस्थायी रोड को किया गया बंद
एसडीएम ने बताया कि गौला नदी से होकर जाने वाली अस्थायी रोड पर आवाजाही बंद कर दी गई है। सोमवार को इस पर खाई भी खोद दी जाएगी।

50 हजार की आबादी को मिला फायदा
गौला पुल खुलने से गौलापार, चोरगलिया की 50 हजार की आबादी को राहत मिली है। सड़क खुलने से पर्वतीय क्षेत्र को आने-जाने वाहनों को गौलापार बाइपास होते हुए भेजा जाएगा। इससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

सुरक्षा कार्य के साथ एप्रोच रोड की मजबूत का काम होगा बाद में
पुल की एप्रोच रोड दो बार बहने के कारण यहां 26 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य भी किए जाएंगे। ये काम नवंबर से शुरू होने थे, मगर आईआटी रुड़की की रिपोर्ट के इंतजार में इन कार्यों को रोक दिया गया है। सुरक्षा कार्य कराकर यह तय किया जाना है कि भविष्य में बाढ़ या खनन के कारण न तो पुल पर कोई असर पड़े और न ही एप्रोच रोड बहे। इन कार्यों को कराने से पहले फिलहाल मरम्मत कार्य कराकर पुल को रविवार को चालू कर दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें