फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क पैक: मई की बुकिंग फुल...जून के लिए हुई शुरू, सीटीआर के सभी जोनों में हो रही जंगल सफारी

Mon, 22 Apr 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Ramnagar News: जंगल की सफारी के लिए सीटीआर पैक हो गया है। मई माह की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। अब जून के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल की सफारी के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) पैक हो गया है। मई माह की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। अब जून के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला, झिरना, गर्जिया, बिजरानी, ढिकाला और दुर्गादेवी पर्यटन जोन हैं। इनमें बुकिंग के लिए कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट पर सैलानी 45 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग कराते हैं ताकि समय रहते बुकिंग मिल जाए। रात्रि विश्राम व सफारी के लिए होने वाली एडवांस बुकिंग मई के फुल हो गई है। 

ये पढ़ें- स्क्रैप के ठेके पर दो पक्षों में विवाद: इस विधायक तक पहुंची आंच; सोशल मीडिया पर बातचीत का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब सैलानी जून माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। कॉर्बेट पार्क में इन दिनों जंगल की सफारी करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं। सैलानियों की भीड़ से पर्यटन कारोबारियों में उत्साह देखा जा रहा है। होटल और रिजॉर्ट के अलावा रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर जोन में भी सैलानी अच्छी खासी संख्या में जंगल सफारी करते हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि मई का पूरा महीना ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैक हो चुका है। जून माह में बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें