फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश बेल को सींच रहे हरीश रावत: कांग्रेस से मांगा 'वफादारी' का ईनाम, आनंद राज की जताई इच्छा

Thu, 01 Feb 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस नेता हरीश रावत से मीडिया की ओर से जब पूछा गया कि हरिद्वार लोकसभा सीट से किसे टिकट मिलना चाहिए। इस पर हरीश रावत ने कहा कि मैं अपनी पार्टी से कहूंगा मेरे बेटे को चुनाव लड़ाओ।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता हरीश रावत का परिवार प्रेम फिर कुलाचे मार रहा है। सियासी करीबियों को भले ही ये बात रास नहीं आ रही हो लेकिन बात कांग्रेस के कद्दावर नेता की है तो सभी चुप है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने इसे अपने मन की बात बताते हुए टिकट का फैसला कांग्रेस पार्टी पर डाल दिया है। कहा कि जो लंबे समय से काम कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। 

बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि मैं सामान्य घर से राजनीति में आया हूं। इसमें परिवार ने मेरी भरपूर मदद की है। मेरा बेटा भी लंबे समय से पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए काम करता रहा है, इसलिए मेरी इच्छा है कि उसे हरिद्वार संसदीय सीट से टिकट मिले। मैं पार्टी से कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाओ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा
 

रावत ने कहा कि जो काम कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। मैंने जिन्हें राजनीतिक रूप से तैयार किया है वे लोग सक्षम हैं। हरिद्वार की जनता और पार्टी का जो निर्णय होगा, वह अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का पहला निर्विरोध अध्यक्ष रहा है। उसे अभी तक विधायक तो क्या, ब्लॉक प्रमुख तक चुनाव नहीं लड़ाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में इंडिया एलायंस के जीते हुए मेयर प्रत्याशी को जिस तरह से भाजपा सरकार ने नकारा है, वह पूरी दुनिया ने देखा, यह खतरनाक है। आगे कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इंडिया गठबंधन में उन्हें प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में देखा जा रहा था। एनडीए में जाकर उन्होंने अपना नुकसान कर लिया है।

विज्ञापन

हरीश रावत का परिवार मोह नहीं छूट रहा

पत्नी, बेटी के बाद अब बेटे के लिए मांगा टिकट

रेणुका रावत: वर्ष 2004 में रेणुका रावत अल्मोड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। इस चुनाव में भाजपा के बची सिंह रावत जीते।
हरीश रावत: वर्ष 2009 में हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ा।
रेणुका रावत: वर्ष 2014 में हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत थीं।
अनुपमा: 2022 में हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की लड़की अनुपमा विधायक हैं।
आनंद रावत: 2011 में आनंद रावत ने यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ा और जीते।
करन मेहरा:  करन मेहरा हरीश रावत के साले हैं अभी प्रदेश अध्यक्ष हैं। ये कई बार चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें