उत्तराखंड में भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी से उम्मीदवारों का एलान किया है।
भाजपा ने नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया गया है। बता दें कि, उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। जिनमें से अब सिर्फ दो सीटों पर प्रत्याशी का एलान करना बाकी है। अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट पर हाईकमान ने दोबारा भरोसा जताया है।