फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, चारपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

Sat, 02 Mar 2024 01:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल के ग्राम पंचायत पिनरों स्थित छोटा कैलाश में सात से नौ मार्च तक होने वाले शिवरात्रि मेले को लेकर भीमताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। 
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के ग्राम पंचायत पिनरों स्थित छोटा कैलाश में सात से नौ मार्च तक होने वाले शिवरात्रि मेले को लेकर भीमताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। शुक्रवार को भीमताल पुलिस ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिवरात्रि मेले को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि मेले का शुभारंभ सात मार्च को होगा और नौ मार्च को इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के दिन यातायात व्यवस्था वनवे रहेगी। दोपहिया वाहन लमजला से भटेलिया तक आएंगे साथ ही चारपहिया वाहन बानना होते हुए भीमताल-जंगलियागांव मोटर मार्ग पर आवाजाही करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए ओपन थियेटर पिनरों, पर्यटक आवास गृह, हनुमान धाम मार्ग पर अस्थाई रूप से व्यवस्था की गई है।

ये पढ़ें- Haldwani Encroachment: बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू; एक्शन में पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि मेले के दिन पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, वनवे व्यवस्था की गई है साथ ही अग्निशमन वाहन भी तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान उमेश पलड़िया, संतोष शर्मा, लक्ष्मण बिष्ट, पवन भट्ट, नारायण दत्त, विजय पंत, संजय नेगी, सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें