फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Murder: ...कहीं शक के कारण तो नहीं हुई अफसाना की हत्या, इस वायरल फोटो ने पुलिस को उलझाया; जानें मामला

Mon, 15 Apr 2024 12:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में अफसाना की मौत के मामले में पति के फरार होने से हत्या की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। इस बीच एक फोटो के वायरल होने से मामला उलझ गया है। फिलहाल हत्या की वजह शक करना बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलांचल कॉलोनी में अफसाना की मौत के मामले में पति के फरार होने से हत्या की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। इस बीच एक फोटो के वायरल होने से मामला उलझ गया है। फिलहाल हत्या की वजह शक करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


नीलांचल कॉलोनी में एक मकान में अफसाना उर्फ आस्था का शव मिला था। मगर न तो उसका पति सौरभ वहां था और न बेटियां। अफसाना के पिता ने भी सौरभ के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की जांच में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की एक फोटो सामने आई है जो शिवरात्रि के दिन की बताई जा रही है। इस फोटो में एक युवक भी है। यह फोटो वायरल होने के बाद पति सौरभ तक पहुंच गई थी। इसके बाद आठ अप्रैल को सौरभ हल्द्वानी पहुंचा था। उसी रात 12 बजे सौरभ और अफसाना के बीच विवाद भी हुआ था।

ये पढ़ें- इमोशनल हो गए चोर: हल्द्वानी में चोरों ने खंगाला घर, शीशे पर लिखा- चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला है...माफ करना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब चार बजे वह कमरे को बाहर से बंद कर चला गया था और दोनों बेटियों को भी ले गया। बाद में कमरे से अफसाना का शव मिला था। ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं यही तस्वीर तो अफसाना की हत्या की वजह बनी। मामले की जांच कर रहे मनोज कुमार का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें