फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: अग्निवीर योजना को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- यहां पीएम नरेंद्र मोदी का नहीं खुलता मुंह

Sat, 13 Apr 2024 06:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर पहुंचीं। प्रियंका गांधी का रामनगर में कार्यकर्ताओं ने फूल देकर स्वागत किया। रामनगर के पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता से भाजपा को कोई प्रेम नहीं है, केवल दिखावे की बातें हैं। यहां के नौजवानों को अग्निवीर जैसी योजना देना पीएम का प्रेम दिखता है कि वह कितना प्रेम करते हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, अयोध्या को लेकर कही ये बड़ी बात; कहा- समस्या का नाम कांग्रेस
विज्ञापन


रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का मनोबल तोड़ा है तो वहीं बढ़ती बेरोजगारी ने प्रदेश के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि जहां उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं उन्नाव में एक लड़की को भी सड़क पर जिंदा जला दिया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री का मुंह नहीं खुलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें