फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, नरेंद्र दत्त बने बागेश्वर के जिला जज

Thu, 07 Dec 2023 02:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई न्यायाधीशों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार, अपर जिला जज द्वितीय ऋषिकेश विजय लक्ष्मी विहान को अपर जिला जज द्वितीय नैनीताल बनाया गया है। यह पद रिक्त था। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने बुधवार को उच्च न्यायिक सेवा के कई न्यायाधीशों के तबादले किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है, जबकि बागेश्वर के जिला जज राजीव खुल्बे को प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून बनाने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


अपर जिला जज द्वितीय ऋषिकेश विजय लक्ष्मी विहान को अपर जिला जज द्वितीय नैनीताल बनाया गया है। यह पद रिक्त था। प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून नितिन शर्मा को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय बनाने की संस्तुति की गई है।

परिवार न्यायालय रुद्रपुर की न्यायाधीश नीतू जोशी को लेबर कोर्ट काशीपुर का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। शादाब बानो द्वितीय अपर जिला जज रुद्रपुर को फैमिली कोर्ट रुद्रपुर का न्यायाधीश बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें