फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand High Court: श्रीकांत बने अल्मोड़ा के नए जिला जज, हाईकोर्ट ने किए कई तबादले

Tue, 31 Oct 2023 10:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने जिला जज सहित कई अन्य उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। नैनीताल के अपर जिला जज प्रथम अजय चौधरी को पौड़ी का जिला जज बनाया गया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने सोमवार को अल्मोड़ा, पौडी, रुद्रप्रयाग के जिला जज सहित कई अन्य उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पौड़ी के जिला जज आशीष नैथानी को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संगल को जिला जज रुद्रप्रयाग बनाया गया है। अल्मोड़ा के जिला जज कौशल कुमार शुक्ला को रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट बनाया गया है।

रुद्रप्रयाग के जिला जज श्रीकांत पांडे को जिला जज अल्मोड़ा बनाया गया है। नैनीताल के अपर जिला जज प्रथम अजय चौधरी को पौड़ी का जिला जज बनाया गया है। विकासनगर, देहरादून के अपर जिला जज राहुल गर्ग को नैनीताल का अपर जिला जज प्रथम बनाया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन नीना अग्रवाल को जज परिवार न्यायालय अल्मोड़ा, प्रीतू शर्मा अपर जिला जज द्वितीय नैनीताल को अपर जिला जज विकासनगर देहरादून, पारुल गैरोला जज परिवार न्यायालय अल्मोड़ा को अपर जिला जज अल्मोड़ा बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें