फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख, शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए वरिष्ठता देने के आदेश पर रोक

Tue, 05 Dec 2023 03:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बेसिक से समायोजित शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए वरिष्ठता देने के शिक्षा सचिव के 29 सितंबर के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने बेसिक से समायोजित शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए वरिष्ठता देने के शिक्षा सचिव के 29 सितंबर के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में सरकार को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ में शिक्षक सोबन सिंह सहित अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया है कि विभाग की ओर से 5500-9000 ग्रेड वेतन निर्धारण की तिथि से वरिष्ठता दी जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। याचिकाकर्ता एलटी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त है।

हाईकोर्ट की खंडपीठ की ओर से पूर्व में पारित आदेश को गलत ठहराते हुए वरिष्ठता तय की जा रही है। उस आदेश में कहा गया था कि याचिकाकर्ताओं की वरिष्ठता की गणना उस तिथि से की जाएगी, जिस दिन उन्हें यह वेतनमान दिया गया था। बता दें कि एलटी और बेसिक हेड मास्टर का ग्रेड वेतन समान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें