नहीं बुझती आग तो हो सकता था बड़ा खतरा
आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। एक मजदूर ने बताया कि लीसा गर्म करने के दौरान उसमें आग पकड़ गई। कहा कि उनके मोबाइल भी जल गए। बुमश्किल वह दीवार फांदकर वहां से भागे। बता दें कि लीसा फैक्टरी के आसपास तीन खड़िया फैक्ट्री हैं। साथ ही 50 मीटर की दूरी पर शराब का बड़ा गोदाम है। अगर आग फैलती तो शराब के गोदाम और अन्य फैक्ट्री में आग पकड़ सकती थी।
गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटा
फैक्टरी में आग लगने के दौरान वहां गैस सिलिंडर मौजूद था। आग पर काबू करने के बीच गैस सिलिंडर को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हमें शाम 6:20 बजे डायल 112 से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फौरन टीम को मौके पर रवाना किया गया और रामनगर व रुद्रपुर से भी फोम टेंडर मंगाए। अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी।
- गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी