इससे आहत होकर वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ दे रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेज दिया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष करन महरा को भी भेजी है। दीपक बल्यूटिया पूर्व सीएम एनडी तिवारी के भतीजे हैं और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। दीपक ने बताया कि उनका किसी और पार्टी को ज्वाइन करने का कोई इरादा नहीं है।