फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result: इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने किया टॉप, 500 में से 488 अंक प्राप्त किए

Tue, 30 Apr 2024 02:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand Board 10th 12th Toppers List: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
विज्ञापन
पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। इंटरमीडिएट का परिणाम 82.63 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए। छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं आगे रही हैं। हाईस्कूल में प्रियांशी रावत (जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़) ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के छात्र व कंचन जोशी एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।  

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14%  रहा है। इसमें  छात्र 85.59% और 92.54% छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें  78.97 प्रतिशत छात्र और 85. 96  प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें