वाहनों के शोर से परीक्षा में व्यवधान
हल्द्वानी हाईवे के पास स्थित टीन शेड में परीक्षा होने से वाहनों के शोर से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। दूसरी ओर स्कूल की चार दिवारी बनाने का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। हाल में लगातार तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान टीन शेड के गिरने या उखड़ने का खतरा भी था। ऐसे में बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
शिक्षा विभाग को भेजी गई थी सूचना
स्कूल के कक्षों को तोड़ने की सूचना कार्यदायी संस्था ने शिक्षा महकमे को पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद यहां बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया जाना समझ से परे है। यह शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
हाईवे निर्माण के लिए स्कूल के कुछ कक्ष तोड़ दिए हैं। फिलहाल परीक्षा के लिए व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा ठीक से चल रही है। हाईवे निर्माण कर रही कंपनी ने तीन माह में स्कूल के टूटे हुए भवन बनाकर देने का आश्वासन दिया है।
-केएन जोशी, प्रधानाचार्य, मोतीनगर इंटर कॉलेज।