फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 10 घंटे चली गोपनीय बैठक, जानें क्या रहा खास

Tue, 19 Dec 2023 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद

सार

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटों के लिए लोकसभा विस्तारक तय कर दिए हैं। ये चुनाव संपन्न होने तक अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
uttarakhand bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटों के लिए लोकसभा विस्तारक तय कर दिए हैं। ये चुनाव संपन्न होने तक अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। ये विस्तारक संगठन का काम और बूथों की स्थिति को देखेंगे। पार्टी पदाधिकारियों में किसी भी प्रकार का मतभेद होने पर सुलझाएंगे और सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर हल्द्वानी में पार्टी की महत्वपूर्ण गोपनीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए सात विस्तारक तय किए दिए। सूत्रों के मुताबिक, करीब 10 घंटे चली बैठक में एक प्रदेश संयोजक और एक सह संयोजक बनाया गया है जबकि बचे हुए पांच विस्तारकों को लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक अपने अपने संसदीय सीटों में प्रवास पर रहने के लिए कहा गया है हालांकि अभी इन नामों की जानकारी देने से बड़े नेता बच रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजय की ओर से ली गई महत्वपूर्ण बैठक में सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। जानकारी के अनुसार, जल्द ही प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में भी विस्तारकों की नियुक्तियां भी होनी हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की कुमाऊं स्तर की पहली बैठक
हाईकमान के आदेश पर भाजपा की पहली कुमाऊं मंडल स्तर की समीक्षा बैठक भी रविवार को हुई। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई बैठक देर शाम तक चली। इसमें जिलावार समीक्षा का क्रम चला। पहले जिलाध्यक्षों के साथ और फिर जिला प्रभारियों के साथ बैठक हुई।

सूत्रों की मानें तो संगठन महामंत्री की ओर से पार्टी स्तर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता के प्रति सचेत करने के साथ आपस में तालमेल बैठाने के लिए कहा गया। उन्होंने प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से अलग-अलग गोपनीय बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। आने वाले पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, रानीखेत से लीला बिष्ट, चंपावत से निर्मल मेहरा, रूद्रपुर से कमल जिंदल, बागेश्वर से इंद्र सिंह फर्स्वाण के अलावा इन सभी जिलों के प्रभारी भी मौजूद रहे। इसके बाद जल्द ही गढ़वाल में भी जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक होनी है।

प्रदेश में ही करीब 4.30 लाख  से अधिक पन्ना प्रमुख
भाजपा के प्रदेश में करीब 4.30 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख हैं। बूथ कमेटियां भी बना दी हैं। एक बूथ पर 11 लोगों की टीम है। अब जल्द ही पार्टी स्तर से बूथ कमेटियों के सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें