फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: योग प्रशिक्षिका की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छोटी मुखानी के जेकेपुरम में 31 जुलाई को हुई योग प्रशिक्षिका ज्योति की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत मृतका के परिजन और अन्य लोगों के साथ कोतवाली हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा कि वह सभी लोग एसएसपी नैनीताल से मिलने पहुंचे थे। यहां कोतवाली में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिलाओं से अभद्रता भी हुई। पुलिस ने उनका कॉलर भी पकड़ा और धक्का मारते हुए अंदर ले गए। बाद में जब महिलाओं का गुस्सा बढ़ा तो एक घंटे बाद छोड़ा गया। कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय न्याय के लिए लड़ने वालों से दुर्व्यवहार कर रही है। मामले को दबाना चाहती है।

आंदोलन की धमकी

हल्द्वानी। आरोपियों की नौ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सशक्त एकता व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 30 जुलाई की घटना के बाद से अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है l उन्होंने शासन प्रशासन से इस विषय पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहां प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, काजल खत्री, ज्योति अवस्थी, कंचन, प्रेमा मेर, बबीता जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें