हल्द्वानी। नैनीताल जिले के 41 हजार यूनिटों का अब तक आधारकार्ड अपडेट नहीं हुआ है। अगर 12 अगस्त तक आधार कार्ड को राशन कार्ड की साइट में अपडेट नहीं कराया तो राशन मिलना बंद हो जाएगा। तीन दिन में सिर्फ एक हजार लोगों ने ही अपना आधार अपडेट कराया है।
केंद्र सरकार ने राशन कार्ड से आधार अपडेट अनिवार्य कर दिया है। 12 अगस्त आधार अपडेट कराने की अंतिम समय सीमा रखी गई है। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि तीन दिन में सिर्फ एक हजार लोगों ने ही अपना आधार अपडेट कराया है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारक अपनी राशन की दुकान में जाकर अपना आधार कार्ड का स्टेटस चैक कर सकते हैं। अगर आधार अपडेट नहीं है तो वह एआरओ कार्यालय आवास विकास में आकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं।