फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम: राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद, छात्रों से कही ये बात

Wed, 27 Dec 2023 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सीएम धामी आज सुबह हल्द्वानी पहुंचे और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह की सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह की सभी छात्रों को शिक्षकों को बधाई दी। सीएम ने परीक्षा में सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आता हूं बल्कि एक छात्र के रूप में आता हूं। मेरे अंदर छात्रों के बीच में जाने की एक उत्सुकता रहती है। दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और राज्यपाल भी मौजूद।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुक्त विश्वविद्यालय के आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। साथ ही सीएम ने आईटी एकेडमी स्थापित करने, देहरादून में मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने व एकलव्यपीठ स्थापित करने की घोषणा की।

उच्च शिक्षा आज उत्तराखंड में एक सेतु का काम कर रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय को नेकद्वारा बी प्लस की मान्यता मिली। आज मुक्त विवि प्रदेश ही नहीं देशभर में नाम कमा रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज पूरा विश्व कई क्षेत्रों में आपका इंतजार कर रहा है। हमें समय के अनुकूल अपने को बनाना होगा। अगर जीवन में आपके अंदर उत्साह और उमंग होगी तो सफलता अपने आप मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि 1920 से लेकर 1947 तक युवाओं ने स्वतंत्रा संग्राम में भाग लिया ऐसे नायक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने और हम उनके पग चिन्हों पर चले।
विज्ञापन


ये पढ़ें- UOU convocation: यूओयू का दीक्षांत समारोह आज, स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे 26 मेधावी, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाए उस क्षेत्र के लीडर बने और एक अलग तरह का योगदान दे। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नई शिक्षा नीति को अपनाया है। सरकार लगातार उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। विश्व विद्यालय में कर्मकांड जैसे विषय पढ़ाए जा रहे है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की ओर उन्मुख है। हमारी सरकार राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में प्रयासरत है। आने वाला समय उत्तराखंड का है। हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें