फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में बेलगाम टैक्सी बाइकर्स, मनमाना किराया वसूलने से पर्यटक परेशान

Sat, 03 Oct 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में दोपहिया टैक्सी वाहन सेवा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शहर में जगह-जगह टैक्सी बाइक स्टैंड बन गए हैं। दरें सार्वजनिक न होने से चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद मॉल रोड पर टीबी नंबर के वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

हाल के वर्षों में शहर में टैक्सी बाइक की संख्या काफी बढ़ गई है। चालकों में अधिक सवारियां ढोने की होड़ लगी रहती है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर दरें भी बढ़ जाती हैं। कानपुर के पर्यटक ज्ञानेश्वर और सविता ने बताया कि उन्हें मस्जिद तिराहा से तल्लीताल होटल तक के 300 रुपये देने पड़े। अलीगढ़ के पर्यटक रामनुज और साक्षी से बारापत्थर, झरना व हनुमानगढ़ जैसे स्थानों को दिखाने के लिए 3200 रुपये मांगे गए। सेवानिवृत्त कर्मी दिनेश उपाध्याय ने दोपहिया टैक्सियों की संख्या तय करने की मांग की। अधिवक्ता कैलाश जोशी ने टैक्सी स्टैंड पर काउंटर और टिकट प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया।
आरटीओ के माध्यम से दोपहिया टैक्सी वाहनों की दरें सार्वजनिक की जाएंगी। राजकीय विभागों, टैक्सी कारोबारियों और सभी पक्षों से रायशुमारी होगी। निर्धारित स्टैंड और वाहनों की संख्या तय करने के प्रयास किए जाएंगे। व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। - नवाजिश खलीक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें