फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनियंत्रित वाहन ने पोल किया क्षतिग्रस्त, ढाई घंटा बत्ती गुल

Sun, 14 Sep 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर लामाचौड़ के पास अनियंत्रित वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। वाहन से पोल क्षतिग्रस्त होने से लामाचौड़ इलाके की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे तेज गति से जा रहा वाहन 11 केवी की लाइन के पोल से टकरा गया। इससे लामाचौड़, लामाचौड़ खास, भरतपुर आदि क्षेत्र के 10 हजार लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल की गई। ईई के अनुसार स्थानीय लोगों ने कार के पोल से टकराने की जानकारी दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। इस मामले में वाहन स्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें