पीरूमदारा (रामनगर)। पीरूमदारा के पास कार बेकाबू कार ने आगे चल रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को काशीपुर निवासी चार लोग कार में सवार होकर रामनगर की ओर आ रहे थे। पीरूमदारा के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही काशीपुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराई। बस भी अनियंत्रित होकर सकड़ किनारे झाड़ियों में घुस गई। हादसे से बस में सवार 12 लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद चालक ने बस को झाड़ियों से बाहर निकाला और सवारियों को लेकर रामनगर रवाना हो गया। कार में सवार लोग भी बाल-बाल बच गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के दौरान किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद