कालाढूंगी। कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर बंदरजूड़ा गुरुद्वारे के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग की हल्द्वानी पहुंचने से पहले मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दयाराम सैनी (85) निवासी बंदरजूड़ा बैलपड़ाव (चूनाखान) साइकिल पर सवार होकर पास में अपने पोते की सब्जी की दुकान पर जा रहे थे। बैलपड़ाव से 500 मीटर पहले गुरुद्वारे के पास उनकी साइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वृद्ध को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले दयाराम ने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद