फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द : दास

Sat, 20 Jun 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मंत्री को बेतालघाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से होने वाली समस्या से अवगत कराया। मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता कर सीएचसी में जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि रामनगर-अमगड़ी-ओखलढूंगा-बेतालघाट-रतौड़ा-रिची मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए जल्द बजट जारी होगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री दास ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने, जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ कराने, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को सही कराने और क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और बिजली संबंधित समस्या को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से 8 प्रकार की पेंशन लाभार्थियों को दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास कार्य कर रहा है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी दिनेश आर्य, शांति मेहरा, भावना मेहरा, प्रताप बोहरा, तरुण शर्मा, यशपाल आर्य, राजू जैड़ा, एसडीएम दिव्यांशु मीणा, गोपाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें