फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोतवाली के सामने से दूध, दही, पनीर की चोरी

Sat, 20 Jun 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। कोतवाली के ठीक सामने स्थित जनरल स्टोर के बाहर रखी दूध से भरी क्रेट को चोर सरेआम उठा ले गया। कोतवाली के ठीक सामने इंद्रजीत गुप्ता की इंद्रजीत डेली नीड्स की दुकान के बाहर सुबह लगभग 9:55 चोर पूरी क्रेट उठाकर चलता बना। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक क्रेट लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दुकानदार के मुताबिक क्रेट में दूध, मट्ठा, दही और पनीर के पैकेट थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरी करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें