नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में कब्जा हटाने को लेकर मंगलवार को कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व में 100 कारोबारियों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है, इसमें कुछ लोगों ने कब्जा हटाया था। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम गई थी।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि टीम ने नालियों के ऊपर से पांच जगह कब्जा हटा दिया। नालियों पर डाले गए स्लैब को ध्वस्त भी किया गया। इस दौरान कई कारोबारियों ने खुद कब्जा हटाने का समय मांगा था, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद टीम कार्रवाई करेगी। ट्रांसपोर्ट नगर में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ें- Nainital News: लोनिवि ने बिना प्रपत्र जांचे जारी कर दिए 900 नोटिस
बुधवार (आज) से नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू होगा। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल व चतर सिंह समेत अन्य निगम कर्मी शामिल रहे।