फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार परिवारों को दिए जाएंगे सोलर पावर प्लांट

Fri, 14 Oct 2016 01:13 AM IST
राजीव शुक्ला
विज्ञापन
सोलर प्लांट
विज्ञापन
सूर्योदय स्वरोजगार योजना में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो हजार परिवारों को सोलर पावर प्लांट दिए जाएंगे। नैनीताल जिले में 118 आवेदनों में से 117 की ग्रिड फिजिबिलिटी रिपोर्ट उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से आ गई है। उरेडा ने परियोजना आवंटन पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उरेडा के माध्यम से सूर्योदय स्वरोजगार योजना शुरू की गई थी। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परिवारों को सोलर पावर प्लांट आवंटित किए जाने थे। योजना के तहत 70 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार दे रही है, जबकि 20 प्रतिशत राज्य सरकार देगी और 10 प्रतिशत अंशदान लाभार्थी को देना था।

10 प्रतिशत के लिए उरेडा ने पंजाब नेशनल बैंक से ऋण दिलाने के लिए करार किया था। लाभार्थी हालांकि किसी अन्य बैंक से भी ऋण ले सकते हैं। चार किलोवाट का पावर प्लांट तीन लाख रुपए का पांच साल की एएमसी (एन्यूअल मेंटीनेंस कास्ट) के साथ है।
विज्ञापन


जबकि, पांच किलोवाट के सोलर पावर प्लांट की कीमत 3 लाख 75 रुपए हैं। तीन लाख पर लाभार्थी को 30 हजार और 3 लाख 75 हजार पर लाभार्थी को 37,500 रुपए का अंशदान देना है।

सिंगल फेस के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता को चार किलोवाट और तीन फेस वाले घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता को पांच किलोवाट का सोलर पावर प्लांट दिया जाएगा। नैनीताल से तीन घरेलू उपभोक्ताओं को पांच किलोवाट वाला सोलर पावर प्लांट दिया जाएगा।

परिवारों के सोलर पावर प्लांट से बनने वाली बिजली को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन 4.35 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली 25 वर्षों तक खरीदेगा। इन प्लांटों को सीधे ग्रिड से जोड़ा गया है। इनसे बनने वाली बिजली का परिवार उपभोग करने के बाद शेष बची बिजली ग्रिड को बेच देगा।

बैटरी वाले हाइब्रिड इन्वर्टर के चार किलो सोलर पावर प्लांट की कीमत 3 लाख 20 हजार हैं, इसमें परिवार को 50 रुपए अंशदान और पांच किलोवाट की कीमत चार लाख है, इसमें परिवार को 62,500 को अंशदान देना पड़ेगा।

खास बात ये है कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से 72 बिजली खरीद करार हो गए हैं। परिवार 48 वोल्ट का 40 एएच बैटरी बैंक बना सकते हैं। इसमें बिजली जाने के बाद परिवार इन्वर्टर की तर्ज पर बिजली ले सकेंगे।

राज्य में देहरादून में 113, टिहरी में 267, पौड़ी में 309, रुद्रप्रयाग में 108, चंपावत 107, बागेश्वर 125, उत्तरकाशी में 140, चमोली 178, पिथौरागढ़ में 235 और अल्मोड़ा जिले के लिए 300 परिवारों को सोलर पावर प्लांट देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें