फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से स्मैक ला रहे दो तस्कर धरे, एक युवक को 50 नशीले इंजेक्शनों संग धरा

विज्ञापन
रामनगर पुलिस ने रोडवेज से स्मैक लाते पकड़े दो आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने सोमवार को हल्दुआ बैरियर पर चेकिंग के दौरान रोडवेज बस में मुरादाबाद से स्मैक लेकर आ रहे दो तस्करों को धर लिया। वहीं, रेलवे पड़ाव में एक अन्य आरोपी को 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि सोमवार सुबह पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा के नेतृत्व में हल्दुआ बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सूचना मिली कि काशीपुर से रामनगर आ रही रोडवेज बस में दो युवक स्मैक ला रहे हैं। पुलिस टीम के साथ हल्दुआ बैरियर पर रोडवेज बस को रुकवाकर चेकिंग की। पुलिस को देख भाग रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में मोहम्मद आरिफ निवासी गूलरघट्टी से 5.16 और शक्तिनगर निवासी रिजवान से 5.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपियों ने बताया कि वह मुरादाबाद से स्मैक ला रहे थे और वह रामनगर में बेचने की फिराक में थे। वहीं रेलवे पड़ाव निवासी अनीस को घर के पास से ही एसआई मनोज नयाल ने 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तानपुर पट्टी से इंजेक्शन लाकर रामनगर बेचने वाला था। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें