फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर करने पर युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि शिवलालपुर चुंगी निवासी छात्रा सोमवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। भवानीगंज चौराहे पर बंबाघेर निवासी दिनेश ठाकुर ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर आरोपी की धुनाई लगा दी। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नशेड़ी किस्म का है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें