फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला बगड के दो और लोगों को उल्टी-दस्त, भर्ती

Thu, 19 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से 20 किमी दूर तल्ला बगड़ और उससे लगे क्षेत्रों में उल्टी-दस्त और बुखार का खतरा कम नहीं हो रहा है। बुधवार को भी दो मरीजों गुंजन (15) पुत्री किशन राम और भावना (20) पुत्री गोधन सिंह दोनों ही निवासी तल्ला बगड़ को डायरिया की शिकायत पर बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को गांव के ही गौरव (4) और मुन्नी देवी (35) को उल्टी-दस्त की शिकायत के अस्पताल लाया गया था। बता दें कि बीते नौ मार्च को पूजा (6) और 12 मार्च को उसके चचेरे भाई विकास (3) की उल्टी-दस्त और बुखार से मौत हो गई थी। तोक पिनौनिया के ग्राम तल्ला बगड़, मल्ला बगड़, महरोड़ा के ग्रामीण एक के बाद एक के बीमार होने से दहशत में हैं।

दावे हवाई : नहीं लगा स्वास्थ्य शिविर
महरोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राम, रणजीत सिंह, हरीश चंद्र, पुष्पा देवी, ललित मोहन, गुंजन, पीतांबर, लाल सिंह बिष्ट, पीत राम आदि ने आरोप लगाया है कि मामले में स्वास्थ्य विभाग कतई गंभीर नहीं है। बीते दिनों गांव में चिकित्सकों की टीम तो पहुंची थी, लेकिन बीमार लोगों को अब तक दवा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि भले ही विभागीय अधिकारी दावे कर रहे हों, लेकिन गांव में अब तक स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें